22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी से पहले भागा दूल्हा, पिता ने बारी-बारी से 3 बेटों के नाम किए आगे, सात फेरे के बाद भी नहीं हुई विदाई

मिर्जापुर में एक दुल्हन के 4 बार दूल्हे बदले। फेरे लेने के बाद विदाई के समय दूल्हा और बाराती फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर।

2 min read
Google source verification
Mirzapur ajab shaadi, Mirzapur wedding news, dulha bhaga shaadi se pehle, Mirzapur bride groom case, UP weird marriage case, 1 dulhan 4 dulhe, Mirzapur latest news, barat farar news, UP viral shaadi case, Mirzapur Hindi news

पत्रिका फाइल फोटो

मिर्जापुर से शादी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है। यहां एक युवती की शादी पहले बड़े बेटे से तय हुई, लेकिन शादी से तीन दिन पहले वह गायब हो गया। इसके बाद परिवार की इज्जत बचाने के लिए पिता ने एक-एक कर चार बेटों के नाम आगे किए। आखिर में सबसे छोटे बेटे ने दूल्हा बनकर सात फेरे लिए, लेकिन विदाई से पहले ही पूरी बारात रात में चुपचाप भाग निकली।

बड़े बेटे से तय थी शादी, अचानक हो गया लापता

मामला देहात कोतवाली क्षेत्र का है। युवती का रिश्ता कछवां थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से 22 अगस्त 2025 को तय हुआ था। शादी की तारीख 20 अप्रैल 2026 रखी गई थी। घर में तैयारियां चल रही थीं, मेहमान बुलाए जा चुके थे, लेकिन 17 अप्रैल को दूल्हा अचानक लापता हो गया। 19 अप्रैल को लड़के के पिता ने लड़की पक्ष को इसकी जानकारी दी।

दूसरे बेटे की तबीयत बिगड़ी, तीसरे ने किया इनकार

शादी टूटने और बदनामी के डर से लड़के के पिता ने पहले दूसरे बेटे से शादी कराने की बात कही, लेकिन उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद तीसरे बेटे से शादी की बात चली, लेकिन उसने साफ मना कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। कार्रवाई की डर से लड़के के पिता ने आखिरकार चौथे और सबसे छोटे बेटे को शादी के लिए राजी कर ही लिया।

धूमधाम से शादी हुई, सुबह बारात गायब

20 अप्रैल को बारात लड़की के घर पहुंची। बैंड-बाजे और रीति-रिवाजों के साथ शादी कराई गई। लेकिन अगली सुबह जब विदाई की तैयारी हुई, तो नजारा देखकर सब सन्न रह गए। बारात जहां रुकी थी, वहां कोई नहीं था। दूल्हा, उसके पिता और बाराती रात में ही फरार हो चुके थे।

फोन पर रखी अजीब शर्त

लड़की के पिता ने जब लड़के के पिता को फोन किया तो जवाब सुनकर होश उड़ गए। कहा गया कि विदाई तभी होगी, जब बड़ा बेटा वापस आएगा। असली हकदार वही है। शादी होने के बावजूद दुल्हन अब भी अपने मायके में है। ससुराल पक्ष उसे अपनाने को तैयार नहीं है।