
घायलों को स्थानीय लोगों ने श्रमिकों की मदद से बाहर निकाला
मिर्जापुर. पड़री थाना इलाके में सीमेंटेड ईंट से भरी ट्रक पलटने से 11 मजदूर घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। कई फंसे लोगों को स्थानीयों की मदद से बाहर निकाला गया।
बतादें कि शुक्रवार की दोपहर में एक ट्रक लोहरा से ईट लादकर रामपुर जा रही थी। जैसे ही ट्रक पड़री थाना क्षेत्र के सूरहुरवा गांव के पास पहुंचा अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। ट्रक में सवार 11 लोग घायल हो गए, घायलों को स्थानीय लोगों ने श्रमिकों की मदद से बाहर निकाला।
उनकी हालत देखते हुए सभी का इलाज स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया। तीन श्रमिकों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
चिकित्साधिकारी पड़री डा० आनन्द कुमार सिंह का कहना है तीन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर थाना प्रभारी पड़री पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे के पीछे की वजह ट्रक चालक द्वारा शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चलाना बताया जा रहा है।
Published on:
10 Jan 2020 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
