4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather: बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान, धान की फसल को होगा लाभ

Weather: झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। इस बारिश से फसलों को बड़ा लाभ मिलेगा। इस समय किसान धान के रोपाई की तैयारियां कर रहे हैं। ऐसे में ये बारिश इस फसल के लिए काफी मुफीद साबित होगी।

less than 1 minute read
Google source verification
rice1.jpg

Weather: शनिवार को हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। खेतों में लगी फसलों के लिए यह बारिश संजीवनी बनी है। किसान काफी खुश हैं। किसान अपने खेतों में धान के रोपाई की तैयारी कर रहे है। तेज धूप और गर्मी के कारण खेतों को सिंचाई की जरूरत थी, लेकिन बारिश हो जाने से किसानों की जरूरत फिलहाल पूरी हो गई है।


शनिवार सुबह से ही तेज बारिश हो जाने के कारण खेतों को अच्छी मात्रा में पानी मिल गया। खेतों में धान की रोपाई होने वाली है। इन खेतों को पानी की काफी जरूरत है। बारिश के कारण खेतों की प्यास बुझ गई और खेतों की सिंचाई के लिए किसानों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बारिश के कारण खेतों में नमी आ जाने के कारण किसान अब आराम से धान की रोपाई कर सकेंगे।

खेतों के लिए वरदान है ये बारिश
जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान ने बताया कि बारिश से खेती को लाभ हुआ है। तेज गर्मी में खेतों को सिंचाई की जरूरत थी। बारिश का पानी मिलने से खेतों में फसलों का अच्छा उत्पादन होगा।

क्या बोले किसान
खेतों को पानी की जरूरत थी। बारिश से किसानों के धान की फसल को काफी लाभ मिलेगा। जिससे फसलें अच्छी होंगी- रत्नेश मिश्रा, नारायनपुर-मिर्जापुर।
अच्छी बारिश हो जाने से खेती को फायदा है। केवल अगेती मक्का की फसल को तेज हवाओं के कारण क्षति हुई है। अन्य फसलों को बारिश का लाभ मिला है- वीरपाल, कैलाहट-मिर्जापुर।

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग