
गंगा में बाढ़ मिर्जापुर
पत्रिका न्यूज नेटवर्क, मिर्ज़ापुर. Flood in Ganga: पूर्वांचल में प्रयागराज से लेकर बलिया गंगा में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। मिर्जापुर जिले में गंगा के जलस्तर में 4 सेंटी मीटर प्रति घंटा की दर से बढ़ोत्तरी हो रही है। लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते गंगा के किनारे के गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है और गांव के लोग भी पलायन की तैयारी में हैं।
सदर तहसील में चील्ह इलाक़े के हरसिंगपुर गांव के दर्जनों घरों तक बाढ़ का पानी पहुच गया है। इससे पहले गंगा के किनारे किसानों की सैकड़ो एकड़ की फसल बाढ़ के पानी में डूबकर पूरी तरह खत्म हो गई। खेत मे किसानों ने सब्जी समेत फसलें बाढ़ की भेंट चढ़ गईं। बाढ़ की वजह से स्थानीय लोगों की मुसीबतें भी बढ़ गयी हैं। रोजमर्रा के काम के लिये भी गांव वालों को बाढ़ के पानी में होकर जाना पड़ रहा है।
बड़ी समस्या गांव में पेयजल की उठ खड़ी हो गई है। सारे हैंड पाइप बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं। ऐसे में पीने के पानी का संकट गहरा सकता है। उधर गंगा में बाढ़ का पानी पलटने से कर्णावती नदी भी उफनाई हुई है, जिसके चलते अकोढ़ी के पास अकोढ़ी-बबुरा मार्ग बंद हो गया है। इस मार्ग पर बने पुल पर पानी भर गया है। इससे दर्जन भर गांवों में आवागम प्रभावित हुआ है। हरसिंगपुर ग़ांव के स्थानीय संजय सिंह राजदेव और विंध्यवासनी शर्मा का कहना है कि बाढ़ की वजह से फसलों का नुकसान हो चुका है। अगर और पानी बढ़ा तो संकट बढ़ जाएगा।
By Suresh Singh
Published on:
09 Aug 2021 11:58 pm
बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
