14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फूड प्वाइजनिंग से चार बच्चे बीमार, एक की हालत गम्भीर

गंभीर रूप से बीमार छात्र को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
Food poisoning in Mirzapur

मिर्जापुर में फूड प्वाइजनिंग

मिर्जापुर. विंध्याचल क्षेत्र के परसिया स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय में गुरुवार की देर शाम भोजन करने के बाद चार बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। चारों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल लाया गया वहां पर एक छात्र की हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने छात्र को इलाहाबाद रेफर कर दिया। गुरुवार की देर शाम पूड़ी, कोहड़ा व आलू की सब्जी और चावल खाने के बाद चार बच्चों की हालत खराब हो गई। इसमें कक्षा 9 के अंशु, कक्षा 8 के अवनीश, राहुल व कक्षा 6 के धीरज को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

हालत गंभीर होने पर अंशु को मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। मंडलीय अस्पताल में भी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। वहीं इस मामले पर समाज कल्याण अधिकारी अस्पताल पहुंचे और गलत बयानी करते हुए मीडिया पर ही सवाल करके कहने लगे कि किसके घर के बच्चे बीमार नही होते हैं।

BY- SURESH SINGH

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग