
Murder in Mirzapur by Girl and her BF
मिर्ज़ापुर में बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी। जिसके बाद अपने जुर्म को छुपाने के लिए शव को शौचालय के सीवर में छिपा दिया। जांच कर रही पुलिस ने बेटी और उंसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सबसे चौंकाने वाली है कि प्रेमी और प्रेमिका की उम्र में 20 वर्ष का अंतर है। काफी ज्यादा उम्र का प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी दूसरे लड़के से तय होने पर नाराज था, जो कि पिता द्वारा तय कर दी गई थी। ज्यादा उम्र के प्रेमी ने अपने बेटे की मदद से हत्या को अंजाम दिया।
मामला जमालपुर थाना अंतर्गत जयपट्टी कलां का है, जहाँ के रहने वाले संतोष कुमार अचानक घर से गायब हो गये। घर वालो ने थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज करवाया। घर वालो के संदेह पर पुलिस ने ग़ांव के रहने वाले रविन्द्र प्रसाद गौड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने हत्या कर शव को शौचालय के सीवर में छिपाने का जुर्म कबूल किया। पुलिस संतोष कुमार मिश्रा ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्या में मृतक की बेटी और उसके प्रेमी का हाथ है।
पुलिस के मुताबिक 40 वर्षीय रविन्द्र प्रसाद गौड़ संतोष कुमार की बेटी सुमन से प्यार करता था। दोनों में बातचीत फोन पर होती थी।इस बीच संतोष कुमार अपनी बेटी सुमन कि शादी कही और करने के लिए प्रयास कर रहा था।इससे नाराज हो कर प्रेमिका सुमन और प्रेमी रविन्द्र ने खौफनाक फैसला लिया। प्रेम में रास्ते का काटा बने पिता को हटाने के लिए प्रेमिका ने खौफनाक साजिस प्रेमी के साथ मिल कर रची।प्रेमी रविन्द्र ने घर पर पहले संतोष कुमार को बुलाया वहां पर उनकी हत्या कर दिया। शव को अपने बेटे गौतम गौड़ की मदत से घर के शौचालय के सीवर में छिपा दिया। जिसे बाद में पुलिस ने शौचालय से बरामद किया।पुलिस ने हत्या में शामिल बेटी उसके प्रेमी और प्रेमी के बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक मिर्ज़ापुर संतोष कुमार मिश्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, एक हत्या हुई थी।जिसको लेकर एक व्यक्ति रविन्द्र गौड़ की गिरफ्तारी हुई थी।जाँच के लिए टीम बनाया गया था।जिसमे यह प्रकाश में आया कि मृतक की बेटी के साथ रविन्द्र गौड़ का सम्बंध था। मृतक अपनी बेटी की शादी कही और तय कर दिया था।जिसे प्रेमिका के कहने पर रविन्द्र ने हत्या कर दिया।बेटे की मदत से शव को छिपाया।
Updated on:
6 Oct 2022, 8:50 PM IST
Published on:
6 Oct 2022, 8:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.