7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्यायफ्रेंड ने लड़की को कमरे पर बुलाया और तकिया से मुंह दबाकर ली जान, शव को गंगा नदी में फेंका

मुख्य आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया, दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
Girl Murder in Mirzapur

मिर्जापुर में लड़की की हत्या

मिर्जापुर. यूपी के मिर्जापुर में दोस्त की तरह साथ रहने वाले युवक ने छात्रा को पहले अपने कमरे पर बुलाया और छात्रा की तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दी और फिर दोस्तों की मदद से शव को शास्त्री पुल से गंगा नदी में फेंक दिया । पुलिस ने सोमवार को पूरे मामले का खुलासा किया । मामले में मुख्य आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।


अपर पुलिस एसपी सिटी प्रकाश स्वरुप पाण्डेय ने पत्रकार वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतका कल्पना सिंह के पिता विजेंद्र कुमार सिंह ने 14 अक्टूबर 2019 को कटरा कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाया कि लालगंज थाना क्षेत्र के हर्दी मिश्र गांव के निवासी और शहर के आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले रवि शंकर दुबे उनकी लड़की को लेकर लापता है, मामले में पुलिस ने जब जांच पड़ताल किया तो हत्या का खुलासा हुआ। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी रवि शंकर दुबे जो कि लापता कल्पना सिंह का दोस्त था, उसने कल्पना को अपने कमरे पर बुलाया और अपने कमरे में ही तकिया से मुंह दबाकर 23 सितम्बर की रात हत्या कर उसकी लाश को अपने सहयोगियों धनंजय और अंबुज की मदद से गंगा में प्रवाहित कर दिया था।

पुलिस ने शव को ठिकाने लगाने में सहयोगी रहे धनंजय एवं अंबुज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस की सक्रियता बढ़ने के बाद मुख्य आरोपी रवि शंकर दुबे ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। आरोपी रवि और मृतका कल्पना दोनों आवास विकास कॉलोनी में ही कमरा लेकर पढ़ाई करते थे, आरोपी पड़ोसियों से मृतक लड़की का परिचय मामा की बेटी के रूप में कराता था। पुलिस के अनुसार लाश को ठिकाने लगाने के लिए अपने पड़ोसियों से रवि ने मदद इलाज के नाम पर मांगा था । उसे अस्पताल ले जाने के बहाने एक व्यक्ति ने अपनी मोटर साइकिल दी तो दूसरा पड़ोसी बाइक लेकर घर से निकला और शास्त्री सेतु पर ले जाकर शव को नदी में फेंक दिया ।

BY- SURESH SINGH