
रेप
मिर्जापुर. यपूी के मिर्जापुर जिले में खेत में शौच कर रही लड़की को सीवान में अकेला देखकर नजदीक के गांव के एक युवक ने दबोच लिया। खेत में ही उसके साथ जबरदस्ती मुंह काला किया और उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। वहां से किसी तरह दर्द से कराहती हुई लड़की घर पहुंची और परिजनों से पूरी बात बतायी तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गयी। परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही लड़की के दलित होने के चलते एससी/एसटी एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया।
पीड़ित का आरोप है कि मड़िहान थानाक्षेत्र के एक गांव में बाहर से कुछ मजदूर गेहूं कटाई के लिये आए थे। इन्हीं में से 28 साल की एक युवती भी थी, जिसे अचानक शौच आया तो वह खेतों में किनारे की ओर जाकर वहां शौच के लिये बैठ गयी। इसी बीच विशुनपुरा गांव का आरोपी युवक सोनू गुप्ता भी चुपके से पहुंचा और उसे दबोच लिया। उसका मुंह दबाकर खेत में ही उसके साथ रेप किया। हैवानियत की हद पार करने के बाद उसने लड़की को धमकी भी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया कि उसको जान से मार देगा।
लड़की वहां से किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को बताया कि आरोपी सोनू ने उसे दबोच लिया, उसेक कपड़े नोच डाले और इज्जत तार-तार कर दी। बेटी के साथ हुई हैवानियत की दास्तान सुनकर घरवाले इसे सुनकर सन्न रह गए। परिजन लड़की को लेकर रात में ही पुलिस चौकी पहुंचे ओर पुलिस को उसके साथ हुई पूरी हैवानियत की दास्तान सुना दी। उनकी तहरीर के आधार पुलिस ने रेप व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। चौकी प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जार ही है जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।
By Suresh Singh
Published on:
01 May 2019 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
