25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जवाहर नवोदय विद्यालय में कैसे होगा एडमिशन? यहां देखें पूरा फीस स्ट्रक्चर

जवाहर नवोदय विद्यालय के एकेडमिक ईयर 2024-25 में छात्रों के एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

2 min read
Google source verification
jawahar_navodaya_vidyalaya.jpg

भारत के प्रमुख शिक्षा संस्थानों की चर्चा जब भी होती है, तो जवाहर नवोदय विद्यालय हमेशा उन पांच सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में से एक माना जाता है। इसकी मुख्य वजह है उसके इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा सुविधाएं, और शिक्षा का उच्च स्तर। यह सीबीएसई से एफिलिएटेड रेजिडेंशियल स्कूल है, जिसमें छात्रों को ट्यूशन फीस नहीं देना होता है। कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को महीने के 600 रुपए विद्यालय विकास निधि में जमा करने की आवश्यकता है। सरकारी कर्मचारियों के बच्चों के लिए यह फीस 1500 रुपए प्रति महीने है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और गरीबी रेखा से नीचे वाले छात्रों के लिए यह माफ है।

इस महीने में होगा नवोदय विद्यालय का एंट्रेंस एग्जाम
जवाहर नवोदय विद्यालय के 2024-25 शैक्षिक वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कक्षा 6, 9, और 11 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा जनवरी और फरवरी महीने में आयोजित की जाएगी। कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी को होगी, जबकि कक्षा 9 और 11 की प्रवेश परीक्षा 10 फरवरी को होगी। अलग-अलग क्षेत्रों में बसे स्कूलों की फीस का क्राइटेरिया नीचे लिखा है:

1. खतरनाक और बाहरी इलाकों में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों को महीने के 9 महीने के लिए मेस फीस के रूप में ₹1746/- देनी होती है। इसके अलावा, उन्हें हर महीने ₹353 अन्य खर्च के लिए देना होता है।

2. अगर स्कूल खतरनाक और बाहरी इलाके में स्थित नहीं है, तो मेस की फीस ₹2037/- प्रति महीना है, जिससे एक साल की मेस फीस ₹18,333/- होती है। इसके अलावा, उन्हें हर महीने ₹353 अन्य खर्च के लिए देना होता है।

3. बेहद खतरनाक और दुर्गम स्थानों में स्थित स्कूलों के छात्रों को महीने की मेस फीस ₹2138/- है, जिससे नौ महीने की फीस ₹19,242/- होती है, और इसके अलावा हर महीने ₹407/- अन्य खर्च के लिए देना होता है।

4. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, ओडिशा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, दमन और दीव, महाराष्ट्र, गोवा, दादरा व नगर हवेली, अंडमान एवं निकोबार, पुडुचेरी और लक्षद्वीप जैसे समशीतोष्ण जलवायु में स्थित स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को प्रति वर्ष 2640/- यूनिफॉर्म फीस देनी होगी। जबकि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और चंडीगढ़ में मौजूद जेएनवी के लिए हर साल 3300 रुपए देने होंगे। इसी तरह जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, उत्तर पूर्वी क्षेत्र और हिमाचल में स्थित जेएनवी के स्टूडेंट्स को हर साल 3696/-देने होंगे।


बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग