मिर्ज़ापुर. बिहार में शराब बंदी के बाद वहां जाम छलकाए जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। वहां शराब तस्करी के जरिये धड़ल्ले से पहुंचायी जा रही है। मिर्जापुर पुलिस ने एक बार फिर हरियाणा से वाया यूपी बिहार शराब की तस्करी का खुलासा किया है। करोड़ों रुपये की शराब महज मुफ्त की फोन कॉल के जरिये हो जाती थी। शराब चूने के ढेर में छिपाकर ले जायी जा रही थी। पुलिस ने चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने पूरा राज खोला तो पुलिस भी दंग रह गयी।
By Suresh Singh