मिर्जापुर. यूपी के मिर्जापुर में एक लड़की ने गंगा में छलांग लगा दी। लड़की को कूदते वहां के राहगीरों और खड़े हुए लोगों ने देखा। उसके बाद लड़की पानी में डूबती हुई छटपटाती रही। इसी बीच उसके खुदकुशी का लाइव वीडियो किसी ने बना दिया। हालांकि लड़की को डूबते देख कुछ मल्लाह पानी में कूदे और मशक्कत के बाद उसे बचा लिया, लेकिन मौके का नजारा डरा देने वाला था।