
Mirzapur accident: रविवार को मड़िहान थाना क्षेत्र के वन रेंज आफिस के पास सुबह शव लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में अनियंत्रित बाइक पीछे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दादा, पौत्र की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में बैठी बहु को भी गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों ने घायल बहु को इलाज के लिए सीएचसी मड़िहान पहुँचाया।
घटना में गई इन लोगों की जान
Mirzapur accident: मटिहानी गांव निवासी मुख्तार उम्र 50 साल अपने पौत्र बाबू उम्र 5 साल व बहु रुबीना को बाइक से कोतवाली देहात क्षेत्र के शाहपुरबर्जी गांव रिश्तेदार के यहाँ निमंत्रण में जा रहे थे। मड़िहान थाना क्षेत्र के वन रेंज आफिस के पास ट्रैक्टर-ट्राली में टकरा गये। हादसे में दादा व पौत्र की मौत हो गई। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Published on:
20 Oct 2024 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
