7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिर्ज़ापुर: इनामी गौ-तस्कर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने अवैध असलहे के साथ किया गिरफ्तार

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कुशियरा जंगल में शनिवार को हुई मुठभेड़ में पुलिस ने गो-तस्करी के मामले में वांछित 20 हज़ार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी।

less than 1 minute read
Google source verification

मिर्ज़ापुर जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कुशियरा जंगल में शनिवार को हुई मुठभेड़ में पुलिस ने गो-तस्करी के मामले में वांछित 20 हज़ार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बनी हुई है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना लालगंज, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में जंगल में चेकिंग अभियान चलाया था।इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी आशीष कुमार पुत्र मटरू बिंद निवासी मचहां (कुशहां) थाना जिगना, जनपद मीरजापुर के पैर में गोली लग गई। मौके से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।बताया गया कि आरोपी आशीष पर पहले से ही थाना लालगंज में गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस विभाग ने 20 हज़ार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष लालगंज संजय सिंह, प्रभारी एसओजी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह और प्रभारी सर्विलांस उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ शामिल रहे।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और मुठभेड़ से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।