12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mirzapur News : 9 माह की मासूम के साथ मां का कुएं में मिला शव, सास-ससुर सहित 7 पर मुकदमा

Mirzapur News : शौच के लिए निकली महिला और उसकी 9 साल की मासूम का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे मायका पक्ष ने दहेज हत्या की बात कही है।

2 min read
Google source verification
Mirzapur Dead body of 9 month old baby and mother found in well sensation spread

Mirzapur News

Mirzapur News : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया यही। जिले के संतनगर थानाक्षेत्र के पड़रिया कलां गांव में एक विवाहिता और उसकी 9 माह की बछकि का शव एक साथ कुएं में उतराया मिला जिसपर मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। मृतिका का पति मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। फिलहाल पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बुधवार की शाम से लापता थी यशोदा
संतनगर थाना प्रभारी समर बहादुर ने बताया कि पड़रिया कलां के श्याम सुन्दर की पत्नी यशोदा (23) और उसकी 9 महा की बच्ची मोरनी बुधवार शाम शौच के लिए निकले थे पर लौटकर घर नहीं आये। उनकी काफी खोजबीन की गई पर वो नहीं मिले। मृतिका के ससुर रामसजीवन ने बताया कि यशोदा जब लौटकर नहीं निकली तो हम लोगों ने उसे ढूंढा और उसके मायके भी फोन करके जानकारी दी लेकिन वह वहां भी नहीं पहुंची थी।

सुबह कुएं में मिला शव

पुलिस के अनुसार गुरुवार की सुबह मृतिका यशोदा का जेठ घर से 200 मीटर दूर स्थित कुएं के पास यशोदा को ढूंढने पहुंचा तो दोनों का शव कुएं में उतराया मिला।इसकी सूचना पुलिस को दी गयी, जिसपर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकलवाया और मायका पक्ष को सूचना दी।

मच गया कोहराम, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

शव के बाहर निकले के बाद मौके पर पहुंचे मायका पक्ष ने शव देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों के रोने से हर आंख नम हुई जा रही थी। जिसकी भी नजर मोरनी पर जा रही थी उसकी आंख नम हो जा रही थीं। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं एसपी नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि अभी तक की जानकारी के अनुसार यशोदा का घर में झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया। वहीं मृतिका के पिता राममनी पाल की तहरीर पर ससुर राम सजीवन, सास हीरावती, जेठ रामसुंदर, जेठानी अंबिका, देवर मूरत, नंद सुमित्रा के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर तीन को हिरासत में लिया गया है।