6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिर्जापुर की आयरन गर्ल निधि ने उज्बेकिस्तान में जीता रजत पदक

अन्तर्राष्ट्रीय एशिया बेन्च प्रेस पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के 57 किलोग्राम भार वर्ग में जीता रजत 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ahkhilesh Tripathi

Oct 20, 2016

nidhi singh patel

nidhi singh patel

मिर्ज़ापुर. आयरन गर्ल के नाम से विख्यात अन्तर्राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग खिलाड़ी निधि सिंह पटेल ने एक बार फिर से विदेश की धरती पर अपने देश की प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय तिरंगा लहराया देश का नाम रोशन किया। उजबेकिस्तान में 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2016 तक आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय एशिया बेन्च प्रेस पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के 57 किलोग्राम भार वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वियों से कड़ा मुकाबला करते हुए निधि सिंह पटेल ने 87.5 किलो भार उठा कर रजत पदक पर कब्जा जमाया।

कजाकिस्तान की सेलिवा इरिना ने 105. 98 अंक के साथ गोल्ड, वहीं निधि सिंह पटेल ने 105.32 अंक के साथ भारत की झोली में रजत पदक डाल दिया। वहीं कजाकिस्तान की कुरिशेवाओल्गा ने 87.69 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।
इससे पहले भी निधि ने कई बार विदेशी जमीन पर पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है।


2010 में फिलीपींस में आयोजित एशिया बेन्च प्रेस पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2010 में सिल्वर मेडल साथ ही 2011 में ताईवान में आयोजित एशिया बेन्च प्रेस पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2011 ब्रॉन्ज मेडल , 2011 में लंदन में आयोजित कामनवेल्थ पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2011 में पांच गोल्ड मेडल , 2015 में हांगकांग में आयोजित एशिया पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2015 में ब्रॉन्ज मेडल और 2015 में ओमान में आयोजित एशिया बेन्च प्रेस पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2015 में गोल्ड मेडल जीता है। अब तक निधि सिंह पटेल ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के चैम्पियनशिप में कुल 7 गोल्ड मेडल ,2 सिल्वर मेडल, 2 ब्रॉन्ज मेडल जीता है। फिलहाल निधि की सफलता इस मायने में खास है कि उज़्बेकिस्तान जाने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे, तो अंतिम वक्त में किसी तरह से पैसे की व्यवस्था कर निधि पटेल इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उज़्बेकिस्तान गई, वहां पर पदक भी जीता ।