7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mirzapur: खेत में फसल की कटाई कर रहे भाईयों पर गिरी आकाशीय बिजली, दो झुलसे

हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो सगे भाई झुलस गए हैं। जिन्हें स्थानीय उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है आकाशीय बिजली गिरने के बाद गांव में आकर मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में खासकर पूर्वांचल में पिछले दो दिनों से मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के बीच गुरुवार को मौसम में नरमी के साथ कहीं-कहीं बूंदाबादी होने से किसानों की धड़कनें बढ़ गई हैं तो वही मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो सगे भाई झुलस गए हैं। जिन्हें स्थानीय उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है आकाशीय बिजली गिरने के बाद गांव में आकर मच गया।

खेत में काम करते वक़्त हुई घटना

जानकारी के मुताबिक हलिया थाना क्षेत्र के मवई कला गांव निवासी सच्चिदानंद पुत्र त्रिभुवन 24 वर्ष तथा हिमांशु पुत्र त्रिभुवन 18 वर्ष अपने खेतों में मसूर की पककर तैयार फसल की कटाई में जुटे हुए थे इसी दरमियान गुरुवार को तड़के 9:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से दोनों भाई इसकी चपेट में आ गए। आकाशीय बिजली गिरने की आवाज सुनकर तथा मौके पर दोनों भाईयों को झूलसा अवस्था में देखकर आसपास के खेतों में काम कर रहे हैं किसानों ने शोर मचाना शुरू कर दिया था, जिस पर जुटे लोगों ने आनन-फानन में दोनों भाईयों को स्थानीय उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।