7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर का छत गिरा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

घटना के दौरान ऑपरेशन रूम में किसी मरीज का ऑपरेशन नही हो रहा था, जिस वजह से बड़ा हादसा टल गया।

2 min read
Google source verification
Mirzapur Mahila Hospital

मिर्जापुर जिला अस्पताल

मिर्जापुर. प्रदेश में सरकारी अस्पतालों की हालत बद से बदतर हो चुकी है । मिर्जापुर जिला अस्पताल की जर्जर छत ऑपरेशन थियेटर में अचानक टूटकर गिर गई। घटना के दौरान ऑपरेशन रूम में किसी मरीज का आपरेशन नही हो रहा था, जिस वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया।

महिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिनमें जिला महिला अस्पताल के ऑपरेशन रूम में छ्त से लटके टूटे पंखे और टूटी छत के कारण ऑपरेशन रूम में छत से टूटकर गिरे बिखरे पड़े हैं। वीडियो में सीमेंट के मलबे दिखाई दे रहे है। हालत यह है कि इन बिखरे मलबों को देखकर लग ही नहीं रहा है कि यह महिला अस्पताल के एक मात्र ऑपरेशन रूम की तस्वीरें हैं। जहां पर सैकड़ों महिलाओं की प्रसव के दौरान डिलवरी के लिए ऑपरेशन किया जाता है।

गनीमत थी कि हादसे के वक्त ऑपरेशन रूम में किसी महिला का ऑपरेशन नहीं चल रहा था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही आनन-फानन में अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन रूम से मलबों को साफ करा कर टूटे पंखों को ठीक करवाया जाता है। वहीं अस्पताल में इस आपरेशन रूम में कार्य कर रहे कर्मचारी मोहम्मद शालिम के अनुसार रात में बंद करने के बाद सुबह ऑपरेशन रूम को खोला गया तो छत से टूटा मलबा बिखरा हुआ था।

उसने तत्काल घटना की सूचना डॉक्टरों को दिया। वहीं महिला अस्पताल की सीएमस किरण कला का कहना है कि हादसा रात में हुआ इसलिए कोई हानि नहीं हुई है और टूटे जगह को भी अब ठीक करा दिया गया है। मगर इस वीडियो ने अस्पताल प्रबंधन के लीपा-पोती करने से पहले इसकी पोल खोल दी है। जर्जर हो चुका यह ऑपरेशन रूम किसी महिला मरीज और उसके नवजात शिशु के लिए बेहद घातक है।

बताया जा रहा है कि ऑपरेशन रूम के इस वीडियो को अस्पताल में भर्ती किसी मरीज के परिजन ने बनाया है और सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल इससे पहले भी जिले का एक मात्र यह महिला अस्पताल सुर्खियों में रहा है, जब इसी अस्पताल में इलाज के लिए अपनी बहू को लेकर पहुचे ससुर ने अस्पताल में स्ट्रेचर नही मिलने पर गोद में उठा कर ले जाना पड़ा था। यह खबर उस दौरान देश भर में सुर्खियों में बना हुआ था। मगर उसके बाद भी इस अस्पताल की व्यवस्था नहीं बदली। आज भी यह अस्पताल कभी मरीजों से वसूली के नाम पर तो कभी मरीजों के इलाज में लापरवाही के नाम पर आये दिन चर्चा में रहता है।

वायरल वीडियो: