
MIrzapur News
Mirzapur News : मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक सिपाही के ऊपर अपनी ही चचेरी भाभी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह मामला तब उजागर हुआ है जब शादी का झांसा देकर चचेरी भाभी से दुष्कर्म करने वाले देवर की बरात जाने की भनक पीड़िता को लग गई। मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के यहां शनिवार ओके शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी जिसके बाद पुलिस ने रविवार को देहाता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले सिपाही के घर छापेमारी की तो बरात की तैयारी कर रहा सिपाही दूल्हा मौके से फरार हो गया।
कई वर्षों से चचेरी भाभी का कर रहा है शारीरिक शोषण
देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव का सिपाही आजमगढ़ में तैनात है। उसकी रविवार को प्रयागराज में शादी तय थी और बरात जाने वाली थी। इसके पहले शनिवार को एक महिला जो कि उसके बड़े पिता की बहु ने एसपी संतोष कुमार मिश्रा को शिकायती पत्र देकर शिकायत की थी कि उक्त सिपाही वर्षों से शादी का आश्वासन देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। वह उसके बड़े पिता की बहु और उसकी चचेरी भाभी है।
देवर से हैं दो बेटे
महिला ने चचेरे देवर पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कई वर्षों से चल रहे इस सम्बन्ध के बाद उसके दो बेटे हुए दोनों बेटे उसी के हैं। अब वह दूसरी शादी कर रहा है। इस बात पर पुलिस अधीक्षक ने देहात कोतवाली को आरोपी सिपाही रोहित दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निदेश दिए थे।
दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
कोतवाल ने बताया कि इस आदेश पर सिपाही के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम सिपाही के घर भी पहुंची थी पर वह फरार हो गया। इसके बाद देर शाम महिला, महिला का पति और उनके अधिवक्ता के साथ ही साथ आरोपी सिपाही के अधिवक्ता भी थाने पहुंचे थे। कोतवाल के अनुसार महिला के पति अपनी पत्नी को साथ रखने को तैयार हैं पर पत्नी अब किसी के साथ नहीं रहना चाहती।
Published on:
12 Jun 2023 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
