
मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर
Mirzapur News: यूं तो ससुराल में दामाद का स्वागत बड़े गर्म जोशी से किया जाता है। पर मिर्जापुर जिले में बिल्कुल उल्टा हुआ। पति जब अपने नाराज पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचा तो पत्नी ने पति के ऊपर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं अपनी बेटी का साथ देते हुए सास ने भी अपने दामाद के ऊपर खौलता हुआ गरम पानी फेंक दिया।
इतना ही नहीं बेचारे पति को चूल्हे के आग से भी जलाया गया। इतना काम नहीं था कि पति के ऊपर लाठी डंडा से भी हमला कर दिया गया। जान बचाते हुए पति वहां से फौरन भाग गया। फिलहाल पति मंडली अस्पताल मिर्जापुर में भर्ती है।
बेहोशी की हालत में ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
ससुराल से भगाने के बाद कुछ दूर जाने पर पति बेहोश होकर सड़क किनारे गिर गया। बेसुध शरीर को देखकर आसपास के ग्रामीण ने एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ भेज दिया। अस्पताल पहुंचकर पति राकेश के परिजनों को सूचित किया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद राकेश के मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंची ने राकेश के परिजनों को सूचित किया। डा. एसके जैसल ने बताया की एंबुलेंस से संदिग्ध हाल में जला हुआ एक युवक सीएचसी आया। उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
Published on:
10 Sept 2023 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
