
Mirzapur News
Mirzapur News : मिर्जापुर के पडरी थानाक्षेत्र में अवैध तमंचे के को लहराते और एक व्यक्ति को डरा धमका रहे व्यक्ति का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। एक व्यक्ति के गाय का खूंटा कुंए में फेकने के विरोध में हुई कहासुनी के बाद खूटे का पत्थर फेकने वाले शख्स ने अवैध तमंचा निकलकर धमकाना शुरू कर दिया। वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पत्थर का खूंटा कुंए में फेंका, फिर निकाल लिया तमंचा
पड़री थाना क्षेत्र के बरजी मुकुंदपुर गांव निवासी विकास दुबे का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह उसकी गाय पत्थर की खूटे को उखाड़ कर जाने लगी। रास्ते में खूंटा रस्सी से अलग हो गया। रास्ते से जा रहे प्रेम प्रकाश सिंह ने पत्थर का खूंटा कुएं में फेंक दिया। इस पर पिता रामेश्वर दुबे ने विरोध किया तो प्रेम प्रकाश ने तमंचा निकालकर उनको सटा दिया और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आयी और उक्त व्यक्ति को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे को तमंचा सटाया था। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Updated on:
04 Aug 2023 08:49 pm
Published on:
04 Aug 2023 08:46 pm
बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
