13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mirzapur News : मिर्जापुर में चप्पल पर थूक कर चटवाने का वीडियो वायरल, बोली पुलिस…

Mirzapur News : सोनभद्र के शाहगंज के बाद मिर्जापुर में वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा रहा पर पुलिस की जांच में मामला साफ हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।

2 min read
Google source verification
Mirzapur News

Mirzapur News

Mirzapur News : सोनभद्र में युवक को पीटकर चप्पल पर थूक कर चटवाने का वीडियो वायरल होने के बाद अब मिर्जापुर जिले का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। यह भी बिजली कर्मी से जुड़ा वीडियो बताया जा रहा है, जिसमें बकाया पैसा न देने पर बिजली कर्मी से क्षेत्र के एक मनबढ़ ने चप्पल पर थूक कर चाटने को विवश किया है। फिलहाल जांच के बाद पुलिस ने इस वीडियो को तीन माह पुराना बताया है। इस सम्बन्ध में अमुक व्यक्ति को जेल भी भेजा गया था। फिलहाल यह वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बिजली बिल सेटल करने के लिए लिया था पैसा

वीडियो वायरल होने के बाद मिर्जापुर में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो जब अधिकारियों के संज्ञान में आया तो उसकी जांच शुरू हुई। पुलिस की जांच में सामने आया कि मामला तीन माह पुराना है जिसमें बिजली कर्मी से क्षेत्र का दबंग बकाय पैसे को लेकर थूक कर चटवा रहा है। चेतावनी दे रहा है कि उसका पैसा पहुंचा दे। मामला नौ अप्रैल 2023 का है, जिसमें अदलहाट पुलिस ने कार्रवाई की थी।

ये था पूरा मामला

अदलहाट थानाध्यक्ष विजय चौरसिया के अनुसार थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी दिलीप मिश्रा बिजली विभाग में लोगों से पैसे लेकर उनके बिजली का बकाया कम कराने का काम करता है। उसने इमिलियाचट्टी निवासी मित्र सनोज कुमार कनौजिया से भी आठ हजार रुपये लिए थे। लेकिन उसका बिजली का बिल कम नहीं हुआ। एक वर्ष तक सनोज पैसा मांगता रहा। पैसा न मिलने पर नौ अप्रैल 2023 को दोनों इमिलियाचट्टी पुलिया के पास मिले, जहां पर सनोज कनौजिया ने बकाया पैसा मांगा। साथ ही चप्पल पर थूक कर चटवाने का अमानवीय कृत्य किया। मामले की जानकारी होने पर दिनेश मिश्रा को बुलाकर कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी की बात कही पर पुलिस तहरीर मिलने पर आरोपी को सम्बंधित धाराओं में जेल भेजा था।