
Mirzapur News : विंध्याचल से प्रयागराज मार्ग पर अष्टभुजा गेट के पहले ग्राम गोपालपुर में टोल बूथ बनाया गया है। जिससे आने वाले दिनों में सक्रिय रुप से चालू कर दिया जाएगा। इस टोल बूथ पर आसपास के जिलों से मां का दर्शन करने के लिए आए भक्तगण को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मिर्जापुर जिले के एडीएम वित्त व राजस्व शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि त्रिकोण के दौरान अष्टभुजा मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों के लिए टोल टैक्स निशुल्क रहेगा। लेकिन यह लाभ उन्हीं दर्शनार्थियों को मिलेगा जो 3 घंटे के अंदर दर्शन करके पुनः वापस चले जाएं। 3 घंटे के बाद वापस आने पर टोल टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा।
परिवहन मंत्रालय के कुछ इस प्रकार से व्यवस्था की है, अगर आप प्रयागराज से विंध्यवासिनी क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं तो टोल प्लाजा में लगे कैमरे में आपका समय दर्ज हो जाएगा। दर्जी समय के 3 घंटे के अंदर है आप वापस चले जाते हैं तो आपसे किसी भी प्रकार का टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा।
Published on:
07 Aug 2023 09:27 am
बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
