
महिला की हत्या
मिर्ज़ापुर. कलियुगी बेटे ने वृद्ध मां की चाकू गोदकर बेरहमी के साथ हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पुत्र फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। मामला चुनार थाना क्षेत्र के ग्राम पिपराही गांव की है। घटना शनिवार रविवार रात की बताई जाती है।
यह भी पढ़ें:
जानकारी के अनुसार परिवार किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिससे आक्रोशित 31 वर्षीय रामकेश पुत्र स्वर्गीय दयाराम ने चाकू गोद कर अपनी विधवा माता अमरावती की हत्या कर दी। अमरावती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने चुनार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मृतक अमरावती के तीन पुत्र है। जिनमे बड़े पुत्र बृजलाल यादव की मौत कुछ वर्ष पहले हो गयी थी। दो बेटे रामकेश और विजय शंकर सूरत रह कर मावा बेचने का काम करते थे। कुछ दिन पहले विजय यादव पूरे परिवार के साथ गांव वापस आ गया था।
यह भी पढ़ें:
बताया जा रहा है कि चार दिन पहले रामकेश सूरत से वापस गांव आया था। इसी बीच रामकेश और परिवार के बीच किसी बात को लेकर कलह शुरू हो गया। रामकेश जब विवाद कर रहा था। तो विवाद के बीच बचाव के लिए अमरावती पहुंच गयी। जिससे आक्रोशित हो कर रामकेश ने मां पर चाकूओं से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ चाकूओं से कई वार कर हत्या कर दिया। घटना पर चुनार थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी पुत्र की तलाश कर रही है और आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
BY- SURESH SINGH
Published on:
01 Apr 2018 09:13 pm
बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
