
Priyanka Gandhi
मिर्ज़ापुर. पूर्वांचल का प्रभार मिलने के बाद पहली बार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गंगा नदी से स्टीमर द्वारा मिर्ज़ापुर पहुंचेगी। प्रयागराज और वाराणसी के स्टीमर से जाने के दौरान प्रियंका गांधी का 18 मॉर्च को शाम 5 बजे विंध्याचल आगमन होगा। इसके बाद वह 19 मॉर्च को पूरे दिन मिर्ज़ापुर और चुनार में विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेंगी। 20 मॉर्च को सुबह चुनार से वाराणसी के लिए रवाना हो जाएगी।
प्रियंका गांधी 18 मॉर्च को शाम को विंध्याचल पहुंचने के बाद 5.30 से 8.30 तक कालीन बुनकर और वकीलों के प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक करेगी। इसके बाद रात 9 बजे माँ विंध्यवासनी मंदिर में दर्शन पूजन करेगी।रात्रि में गेस्ट हाउस में आराम करने के बाद सुबह 19 तारीख को विंध्याचल से कार से कंतित शरीफ मजार पर पहुच कर चादर चढ़ा कर माथा टेकेगी।इसके बाद वही से 11 बजे विंध्याचल घाट से पक्का घाट कचहरी घाट मिर्ज़ापुर पहुचेगी। जहां पर वकीलों से वार्ता करेगी।इसके बाद वह पड़री स्थित चंद्रिका देवी मंदिर पहुचेगी और वहां पर दर्शन पूजन और जनता के साथ वार्ता करेगी। इसके बाद दोपहर 3.15 पर देवरी से प्रस्थान कर शाम 4.5 पर चुनार गेस्ट हाउस पहुचेगी।वहां से 7 बजे चुनार में जनसंपर्क कार्यक्रम में भाग लेंगी चुनार शहर में रोड शो करने के बाद पार्टी प्रतिनिधि मंडल से वार्ता करेगी।रात में चुनार गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करने के बाद 20 मार्च को सुबह 9 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी। प्रियंका गांधी का प्रोग्राम तय होने के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए है।
Published on:
16 Mar 2019 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
