4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनभद्र जाने की जिद करने पर मिर्जापुर पुलिस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया, हंगामा

प्रियंका गांधई ने कहा हम झुकने वाले नहीं हैं

2 min read
Google source verification
Priyanka Gandhi Custody

Priyanka Gandhi Custody

मिर्जापुर. सोनभद्र के उभ्भा गांव जाने की जिद कर रही प्रियंका गांधी को मिर्जापुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके साथ कांग्रेस नेता अजय लल्लू भी हिरासत में लिए गए हैं। इन्हें एसटीएफ की गाड़ी से चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि हम झुकने वाले नहीं हैं।

प्रियंका गांधी चुनार किले पर पहुंचने के बाद भी अनशन पर बैठ गई । वह अब भी सोनभद्र जाने के जिद पर अड़ी हैं। उनका कहना है कि मैं सिर्फ वहां जाउंगी और उनके परिवार वालों से मिलना चाहती हूं।


बता दें कि सोनभद्र के उभ्भा गांव में हुए हिंसा में घायलों से मिलने बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में प्रियंका गांधी आई थी। बीएचयू के बाद प्रियंका गांधी सोनभद्र के लिए रवाना हो गई। प्रियंका गांधी अभी मिर्जापुर के नारायणपुर पहुंची थी की मिर्जापुर पुलिस ने उनका काफिला रोक दिया। जिससे नाराज प्रियंका गांधी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गईं। दरअसल, लायन ऑर्डर को ध्यान में रखते हुए डीएम ने जनपद में धारा-144 लगाते हुए सीमा सील करते हुए सोनभद्र एसपी ने थानों को अलर्ट जारी कर दिया है।


यह है पूरा मामला
सोनभद्र में बुधवार को जमीनी विवाद में 10 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार, 28 लोग नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। वहीं मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रधान के तीन भाई, भतीजे समेत 24 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।


पुलिस के मुताबिक, उभ्भा गांव में दो पक्षों के बीच सालों से जमीन का विवाद चल रहा है। गांव के प्रधान ने दो साल पहले 100 बीघा जमीन खरीदी थी। जिस पर वह सहयोगियों के साथ कब्जा करने के लिए गए थे। बुधवार को दिन में 11 बजे ग्राम प्रधान यज्ञदत्त गुर्जर और करीब दो सौ अन्य लोग 32 ट्रैक्टरों पर सवार होकर विवादित जमीन पर पहुंचे, जहां उन्होंने खेत की जुताई शुरू करा दी।


इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया. तभी प्रधान के साथ आए लोग वहां स्थित दूसरे पक्ष के लोगों पर गोलीबारी करने लगे, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई थी। प्रधान पक्ष के बाकी लोग लाठी डंडों और फावड़े लेकर टूट पड़े. दूसरे पक्ष ने भी मुकाबला करते हुए पथराव किया।

BY- Suresh Singh