मिर्जापुर. आगामी 2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीती जा सकें इसके लिये न सिर्फ भाजपा बल्कि आरएसएस भी जुट गया है। यूपी में 2014 की ऐतिहासिक जीत को दोहराने के लिये आरएसएस कार्यकर्ताओं का यूपी के मिर्जापुर जिले में जुटान हुआ है। आरएसएस की ओर से इसे तीन दिवसीय अभ्यास शिविर का नाम दिया गया है, जो 28 सितंबर से शुरू हुआ है और 30 सितम्बर को खत्म होगा। इसमें काशी और प्रयास क्षेत्र के स्वयंसेवक शामिल हेंगे। यही नहीं इसमें नागपुर से आए पदाधिकारी भी शामिल हो रहे हैं। सूत्रों की मानें तो काशी और प्रयाग व इसके आसपास की लोकसभा सीटों पर जीत की रणनीति इस कैम्प में बनेगी और इसेक अलावा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजनसमाज पार्टी आदि के संभावित गठबंधन से होने वाले नुकसान और इससे बचाव पर भी मंथन किये जाने की संभावना है। कैम्प में यूपी केे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी शुक्रवार को थोड़़ी़ देर के लिये पहुंचेे।