पिछड़ेपन की मार झेल रहे पटेहरा विकासखंड के कन्हईपुर गांव में जिलाधिकारी का चौपाल शनिवार को लगा। जिलाधिकारी के आने की खबर पर काफी संख्या में ग्रामीण जुटे। चौपाल में पहुंची जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना । उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में लाया गया है कि आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाला पोषाहार पास के मजरों को बांट दिया जाता हैं। दूर के मजरो को न सूचना मिलती हैं और न ही पोषाहार मिलता है । इसके साथ ही महिलाओं ने विधवा और वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की शिकायत की हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि सम्बन्धित विभाग को निर्देश दिया गया है कि सोमवार यानी 19 जून को संबंधित विभाग के अधिकारी एक बार फिर गांव में आकर पेंशन से वंचित लोगों के कागजात लेकर उन्हें पेंशन मिलना सुनिश्चित करें ।
चौपाल में पेयजल संकट की बात आने पर डीएम ने ग्राम प्रधान और सचिव को निर्देश दिया कि पेयजल की समस्या से ग्रसित गांव में टैंकर से आपूर्ति की जाए। जहा टैंकर कम पड़े वहां और संख्या बढ़ाई जाए । डीएम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे । यह देखना हम सबकी जिम्मेदारी हैं । इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किया जाएगा।