26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mirzapur news: मां विंध्यवासिनी धाम में शर्मनाक घटना से सनसनी, विवाहिता ने तीर्थपुरोहित पर लगाया छेड़खानी का आरोप

मिर्ज़ापुर विंध्याचल मां विन्ध्यवासिनी मंदिर में पूजा की आड़ में महिला के साथ छेड़छाड़ करने का पुरोहित पर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर कार्यवाई में जुट गयी है।

2 min read
Google source verification
miz_01_1.jpg

,,छेड़खानी एक आरोपी तीर्थपुरोहित राज पंडा

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ आस्था के धाम मां विन्ध्यवासिनी देवी के मंदिर में अलीगढ़ से दर्शन पूजन करने आये एक परिवार ने अपने ही तीर्थपुरोहित पंडा पर अपनी बहू के साथ छेड़छाड़ करने का बड़ा आरोप लगाया है। माता के धाम में शर्मशार कर देने वाले घटना से सनसनी फ़ैल गयी। पुलिस ने पुरोहित के खिलाफ मिले तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच में जुट गयी है।

अनुष्ठान के बहाने विवाहिता को कमरे में ले गया था तीर्थपुरोहित


जानकारी के अनुसार अलीगढ़ से एक श्रद्धालु अपने परिवार के साथ मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने विंध्याचल आये थे। इस दौरान श्रद्धालु अपने परिवार के साथ अपने तीर्थपुरोहित राज मिश्रा उर्फ राज पण्डा के गेस्ट हाउस में रूके थे। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के उपरान्त तीर्थपुरोहित द्वारा अनुष्ठान किये जाने की बात कही। इस पर श्रद्धालु के बहुत को राज मिश्रा उर्फ राज पण्डा एक कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है की इस दौरान राज मिश्रा उर्फ राज पण्डा ने विवाहिता के साथ छेड़खानी की। विवाहिता के शोर मचाने पर मामला खुला।

मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई में जुटी थाना विंध्याचल पुलिस


अपर पुलिस अधीक्षक श्री कान्त प्रजापति ने बताया कि अलीगढ से एक परिवार मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल आया हुआ था। आरोप है कि राज मिश्रा उर्फ राज पण्डा ने उनकी पुत्रवधू के साथ छेड़खानी की है। जिसके सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर तहरीर दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।