
मगरमच्छ
मिर्ज़ापुर. मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी गांव में गुरुवार की सुबह गौशाला के पास अचानक मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गाय को चारा डालने गई एक महिला ने देखा तो चिल्लाती हुई भागी। गांव में खबर फैली तो हड़कम्प मच गया। लोग मगरमच्छ के खौफ में आ गए। जहां लोग आदमखोर मगरमच्छ से घबराए हुए थे वहीं एक 16 साल के किशोर ने हिम्मत दिखायी और मगरमच्छ से भिड़ गया। उसने मगरमच्छ को रस्सियों में जकड़ दिया, तब जाकर गांव वालों का डर खत्म हुआ।
इसे भी पढ़ें
जानकारी के मुताबिक रुक्मिणी देवी नामकी एक महिला कलवारी स्थित गोशाला में गायों को चारा डालने गयी तो वहां एक मगरमच्छ देशकर घबरा गई। शोर मचाते हुए भागी और गांव में लोगों को इसकी जानकारी दी। गांव के लोग वहां पहुंच गए पर डर के मारे कोई आगे नहीं आ रहे थे।
इसे भी पढ़ें
इसी बीच गांव के साहसी किशोर ने हिम्मत दिखायी और उसे रस्सियों में जकड़ दिया। इसके बाद गांव के लोगों ने यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस तो मौके पर तत्काल पहुंच गयी पर सूचना देने के तीन घंटे बाद वनरक्षक एक वाचर के साथ मौके पर पहुंचे। मगरमच्छ को पिकअप में लादकर बंधे में छोड़ने के लिये गए पर सिरसी बांध के बजाय बकहर नी में ही छोड़कर वापस लौट गए। ग्रामीणों में आशंका है कि वह नदी से फिर वापस आ सकता है, क्योंकि उसने गोशाला देख ली है।
By Suresh Singh
Published on:
26 Jul 2018 04:47 pm

बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
