
Mirzapur News: मिर्जापुर में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आकाश यादव ने नगर के सुन्दरघाट पर मुलायम सिंह यादव की स्मृति में दीपदान नमन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें नेताजी की याद में 5001 दीप प्रज्ज्वल्लित किया गया। उपस्थित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ताओं ने नेता जी के पद चिन्हों व विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
आकाश यादव ने कहा कि समाजवाद के प्रेरणाकुंज, न्याय और बराबरी के पक्षघर, हर मजदूर दलित, वंचित, शोषित की मुखर आवाज जिनके विचारों का प्रकाश पुंज हमेशा हमें आलोकित करता है। जमीन से सदा जुड़े रहे धरती पुत्र नेताजी की जयन्ती पर हम सभी समाजवादी कार्यकर्ता उनको कोटि-कोटि नमन करते हैं।
कार्यकर्ताओं के "नेता जी अमर रहे" और जब तक सूरज चांद रहेगा नेता जी का नाम रहेगा नारों से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। दीपदान नमन कार्यक्रम में आयोजक राष्ट्रीय सचिव आकाश यादव, जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व जिलाध्याक्ष आशीष यादव, पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक सुरेन्द्र सिंह पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Updated on:
22 Nov 2023, 8:09 AM IST
Published on:
22 Nov 2023, 8:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.