7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिर्जापुर की हनुमान घाटी में असंतुलित होकर गिरा गिट्टी लदा ट्रक, लगी आग

मिर्जापुर की हनुमाना पहाड़ी पर सोनभद्र की तरफ से आ रही गिट्टी लदी ट्रक बाइक को बचाने के चक्कर में खाई में गिर गई। इस घटना से ट्रक में आग लग गई। वहीं चालक ट्रक के केबिन में रखे पैसों को बचाने के चक्कर में हल्का झुलस गया, जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा में एडमिट कराया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Truck loaded with ballast fell unbalanced in Hanuman Valley of Mirzapur

मिर्जापुर की हनुमान घाटी में असंतुलित होकर गिरा गिट्टी लदा ट्रक

मिर्जापुर। अहरौरा थानक्षेत्र के हनुमान पहाड़ी से बाइक को बचाने के चक्कर में रविवार को एक गिट्टी लदा ट्रक खाई में गिर गया। इस घटना के फौरन बाद ट्रक में आग लग गई। ऐसे में ट्रक में रखे पैसों को बचाने के लिए ट्रक से कूदा ड्राइवर दोबारा ट्रक के केबिन में गया तो आग की लपटों से झुलस गया। फिलहाल पुलिस ने घायल को अहरौरा प्राथिमक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया है, जहां उसका इलाज हो रहा है। वहीं मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अचानक सामने आ गई बाइक

आग से झुलसे ट्रक संख्या UP 64 T 8575 के ड्राइवर राजनाथ निवासी ग्राम मरवतिया थाना नौगढ़ ने बताया कि वह सोनभद्र हनुमान घाटी के पास पहुंचा ही था कि उलटी दिशा से तेज रफ्तार बाइक सवार सामने आ गया और उसे बचाने के चक्कर में मैंने ट्रक की स्टेयरिंग काटी तो वाहन खाई में उतर गई। ऐसे में मैंने कूदकर अपनी जान बचाई।

जलते ट्रक से पैसा निकलने गया तो झुलसा

ड्राइवर राजनाथ ने बताया कि ट्रक गिरने के बाद कुछ दूर तक निचे कि तरफ सरका और फिर उसमे आग लग गई। यह देख उसमें रखा पैसा और अन्य सामान बचाने के लिए जलते हुए ट्रक के केबिन में पहुंचा ही था कि टायर ब्लास्ट हो गया। इस टायर ब्लास्ट में राजनाथ भी बुरी तरह झुलस गया जिसे घटना की सूचना पर पहुंची अहरौरा थाने की पुलिस ने अस्पताल में एडमिट करवाया। वहीं फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक की आग बुझा ली।