13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रभारी मंत्री के निरीक्षण में मिली थी एक्सपायरी एन्टी स्नैक वेनम, जांच के बाद सीएमओ ने दो फार्मासिस्टों को किया निलंबित

मिर्जापुर के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) ने पडरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात दो फार्मासिस्ट को निलंबित कर दिया। दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए गए हैं। यह कार्रवाई जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी के दौरे पर मिली खामियों के बाद हुई जांच रिपोर्ट पर की गई है। इस एक्शन के बाद स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

2 min read
Google source verification
Expired anti-snack venom was found during the inspection of the minister in charge

प्रभारी मंत्री के निरीक्षण में मिली थी एक्सपायरी एन्टी स्नैक वेनम

मिर्जापुर। योगी सरकार लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृण बनाने में लगी हुई है। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक भी निरंतर अस्पतालों के दौरे कर रहे हैं। लापरवाही पर सख्ती भी बरती जा रही है। इसी क्रम में पिछले सप्ताह मिर्जापुर के पडरी स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण को पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री नंद कुमार नंदी ने दी फार्मासिस्टों की लापरवाही उजागर की थी। इसपर सीएमओं ने जांच के आदेश दिए थे। जांच प्रक्रिया में दोषी मिलने पर सीएमओं ने शनिवार रात दोनों फार्मसिस्टों को निलंबित कर विभागीय जांच की संस्तुति की है।

मंत्री नंदी ने चेक किया था दवाओं का स्टॉक रजिस्टर और एक्सपायरी

प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिलता रहे और अधिकारी व कर्मचारी निष्ठापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहें इसके लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। इसी क्रम में मिर्जापुर के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने 21 नवंबर को जिले का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने पडरी पीएचसी का भी निरीक्षण किया था। मंत्री नन्दी ने दवाओं के साथ ही स्टॉक रजिस्टर को चेक किया था। इस दौरान मंत्री नन्दी ने रजिस्टर मेंटेनेंस के साथ ही दवाओं के रख-रखाव में कमी मिलने और कुछ एक्सपायरी दवाएं मिलने पर जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी को सम्बंधित फार्मासिस्टों के खिलाफ जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मंत्री नन्दी के आदेश पर सीएमओ मिर्जापुर ने टीम बनाकर जांच कराई तो जांच में कई खामियां सामने आई।

जांच कमेटी ने की कर्रवाई की संस्तुति

सीएमओ सीएल वर्मा ने बताया कि प्रभारी मंत्री के निर्देश पर गठित टीम की जांच में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री में मेट्रोनिडाजोल सीरप की 200 शीशी कम मिली, जिसका हिसाब मेंटेन नहीं था। यही नहीं औषधि वितरण रजिस्टर नहीं मिला, जिसे सम्बंधित फार्मासिस्टों द्वारा बनाया ही नहीं गया था। जांच में स्टॉक बुक एवं अन्य अभिलेखों का रख-रखाव सही प्रकार से नहीं मिला। एन्टी स्नैक वेनम व सिफलिक्स किट एक्सपायरी मिला था। साथ ही जांच में दवाओं की जानकारी एवं तथ्यों को छिपाने का प्रयास किया गया। जांच समिति द्वारा जांच में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री में तैनात फार्मासिस्ट राकेश कुमार शर्मा एवं फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार द्वारा बरती गई लापरवाही की पुष्टि होने पर निलम्बन की संस्तुति की गई।

सीएमओ सीएल वर्मा ने की कार्रवाई

जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ मिर्जापुर सीएल वर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री में तैनात फार्मासिस्ट राकेश कुमार शर्मा व प्रमोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए आदेश जारी किया।