
सौरभ पाण्डेय
मिर्ज़ापुर. यूपी के मिर्जापुर निवासी सौरभ पाण्डेय ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC Result 2019) की सिविल सेवा परीक्षा 2019 पास कर ली है। उन्हें 66वीं रैंक हासिल हुई है। सौरभ ने ये परीक्षा महज तीसरे प्रयास में ही पास कर ली है। सौरभ ने अपनी इस उपलब्धि से परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। उनके इस अचीवमेंट पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
मिर्जापुर की विशालपुरी कालोनी निवासी सौरभ पांडेय की खुशी का ठिकाना नहीं था जब उन्हें यह पता चला कि उन्होंने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 66वीं रैंक से पास कर ली है। उनकी सफल्ता की खबर सुनते ही पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। मां ने बेटे की सफलता पर उसका मुंह मीठा करवाया। पिता कमलाकर पांडेय ने बेटे की सफल्ता पर कहा कि वह पढ़ाई में शुरू से तेज था। बिना किसी ट्यूशन के ही वह क्लास में अव्वल आता था। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पास कर नौकरी की, लेकिन वहां उसका मन नहीं लगा। इसके बाद नजदीकी रिश्तेदार द्वारा प्रोत्साहित करने पर दिल्ली में सिविल सर्विस परीक्षा की तैयार करने लगे।
पहली दो बार तो सफल नहीं हुए, लेकिन तीसरे प्रयास में सौरभ ने न सिर्फ सिविल सेवा परीक्षा पास की बल्कि 66वीं रैंक भी हासिल कर ली। पहले दो बार भी सौरभ सिविल सर्विस परीक्षा का मेंस दे चुके थे। वहीं IAS की परीक्षा पास करने के बाद सौरभ पांडेय ने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार और माता पिता को दिया। उनका कहना था कि परीक्षा को लेकर उन्हें जो भी पढ़ने के लिए बताया उन्होंने उसका पूरी ईमानदारी और मेहनत से अध्ययन किया। सौरभ का कहना है कि बगैर निराशा के लगातार अध्यन से ही उन्हें सफलता मिली है।
By Suresh Singh
Published on:
05 Aug 2020 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
