आक्रोशित ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष कछवा विश्वज्योति राय के घटनास्थल पर
पहुचते ही पथराव करना शुरू कर दिया, जिसमे थाना प्रभारी के सिर पर चोट भी
आई खून बहने लगा। जब थानाध्यक्ष ने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाल कर भीड़ को
नियंत्रित करने का प्रयास किया तो कुछ लोगो ने रिवाल्वर छिनने का भी प्रयास
किया। जिसमें रिवाल्वर की एक मैगजीन भी गायब हो गयी थी जो बाद में मिली।
आक्रोशित लोगों ने पिकेट पर तैनात दोनों सिपाहियों से हाथापाई भी की।