12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिर्जापुर

Mirzapur video: विवाह की खुशियों के बिच फ़ूड प्वाइजनिंग से मौत का मातम, दुल्हन के भाई की मौत

मिर्ज़ापुर के मड़वा धनावल गांव में एक ही परिवार के 4 लोग फ़ूड प्वायजनिंग के शिकार हो गए। जिसमे एक युवक की मौत हो गयी। परिवार के दो अन्य सदस्यों का इलाज स्वरूपरानी मेडिकल कॉलेज में चल रहा हैं।

Google source verification

हलिया थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में तीन दिन पूर्व बारात आया था। स्वागत सत्कार के बाद हलवाई के द्वारा बचे रिफाइंड तेल में पुड़ी निकाला गया था। बुधवार को भोजन के साथ परिवार ने आम का पन्ना भी पीया। कुछ देर बाद ही परिवार के लोगों की तबीयत एक-एक करके बिगड़ने लगी। उल्टी दस्त होने पर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। उनकी हालत को देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को प्रयागराज स्वरूपरानी मेडिकल कालेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान गुरुवार को धर्मेंद्र की मौत हो गई । तीन अन्य मृतक की माता और परिवार के दो अन्य सदस्यों का इलाज स्वरूपरानी मेडिकल कॉलेज में चल रहा हैं। बिटिया की बिदाई के बाद बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया है कि जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम डा.अभिषेक जायसवाल के साथ गांव पहुंच चुकी है ।पानी और खाने का टेस्ट किया जा रहा है। पास में कुआं है जहां से पानी पिया करते थे । उसमें ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया है । चार लोगों की हालत खराब हुई थी। एक की मौत हो गई है । तीन का इलाज चल रहा है ।