
मुंबई में रहने वाले पति से फोन पर बात करने के बाद पत्नी ने दे दी जान
मिर्जापुर. विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोसाईं पुरवा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बिंदु देवी (26) पत्नी राजकुमार यादव की आग से जलकर मौत हो गई। पति मुम्बई में मजदूरी करता है। घटना से पूर्व महिला ने करीब साढ़े 6 बजे अपने पति से मोबाइल पर बात की थी। घटना के समय घर पर वह और उसके बच्चे ही थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह गांव में स्थित नूरो यादव के मकान से धुंआ निकलते देख कर आस-पास के लोगों ने यह समझा कि, भूसा वाले कमरे में आग लग गई हो। लेकिन वहां तो कुछ और ही मामला था। थाना प्रभारी निरीक्षक एके सिंह के अनुसार उक्त कमरे का दरवाजा तोड़ने पर देखा गया कि, उसमें भूसा के ढेर में बिंदु जली पड़ी है। जिसकी मौत हो चुकी थी।
घटना से पहले उसने अपने तीनों बच्चों को बाहर खटिए पर छोड़ दिया था। उसके ससुर नूरो यादव ने बताया कि, उसकी पत्नी का तबियत ठीक नहीं है वह सुबह ही अपनी पत्नी का उपचार करवाने भवानीपुर चला गया था। आस-पास के लोगों ने आग लगी देख घर पहुंचे थे। मौत के पहले बिंदु देवी ने अपने पति संग मोबाइल पर क्या वार्ता की इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। मृतक बिंदु देवी का मायका कोटवां डाफी, देहात कोतवाली में है। आस-पास के लोगों ने बताया कि, गृह कलह के कारण महिला ने आग लगा कर खुदकुशी कर ली है। बिंदु देवी को दो पुत्री और एक पुत्र है। लड़कियां चार और दो वर्ष की हैं एवं बेटा आठ महीने का है। उसका पति जो मुम्बई में काम करता है। दो महीने पहले घर आया था और फिर चला गया। पुलिस के महिला ने पति से मोबाइल पर वार्तालाप के बाद आग लगाई है। मृतका के पिता नन्हकू राम यादव ने अपने पुत्र की जल कर हुई मौत के मामले में उसके सास ससुर के विरुद्ध तहरीर दी है।
by सुरेश सिंह
Published on:
20 Apr 2018 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
