5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार का तोहफा…45 मिनट से कम समय में पहुंच जाएंगे मिर्जापुर से वाराणसी

केंद्र और यूपी सरकार लगातार राष्ट्रीय मार्गों, राज्य मार्गों का निर्माण करा रही हैं। इससे दूरियां तो कम होंगी हीं ईंधन की भी बचत होगी। अब प्रदेश में योगी सरकार की नजर मिर्जापुर से वाराणसी रूट पर पड़ी है।

less than 1 minute read
Google source verification

मिर्जापुर से वाराणसी की यात्रा अब और आसान हो जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लोक निर्माण विभाग की ओर से भटौली-कछवां मार्ग के चौड़ीकरण की योजना को मंजूरी दी गई है। इस सड़क के चौड़ी होने से स्थानीय लोगों को तो राहत मिलेगी, साथ ही वाराणसी जाने वाले यात्रियों को भी करीब 45 मिनट तक कम वक्त लगेगा।

यह भी पढ़ें: NH 27 एलिवेटेड फ्लाईओवर की मांग, केंद्रीय मंत्री से सांसद संग मिले BJP विधायक प्रदीप शुक्ला

भटौली-कछवां मार्ग बनेगा फोरलेन

मिर्जापुर से वाराणसी के बीच आने–जाने के लिए तीन प्रमुख मार्ग हैं मिर्जापुर-औराई, मिर्जापुर-चुनार और मिर्जापुर-भटौली वाया कछवां मार्ग इनमें शामिल हैं। भटौली-कछवां मार्ग सबसे छोटा है, लेकिन यह सिंगल लेन है जिसकी वजह से अक्सर जाम यहां देखने को मिलती है।भटौली पुल और बरैनी तिराहे के पास वाहनों का दबाव अधिक देखने को मिलता है। इससे कई बार घंटों तक जाम लग जाता है और लोगों को परेशानी होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

परियोजना पर 16.10 करोड़ होंगे खर्च

इस परियोजना पर 16 करोड़ 10 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। सड़क चौड़ी होने के बाद यात्रा का समय 30 से 45 मिनट तक कम लगेगा।इससे मिर्जापुर से वाराणसी तक की दूरी लगभग डेढ़ घंटे में पूरी लोग कर सकेंगे। यही नहीं, चौड़ीकरण के बाद करीब 20 किलोमीटर की दूरी भी कम हो जाएगी। इससे यात्रियों को जहां समय के साथ ही पेट्रोल, डीजल भी मिटेगी। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन द्वारा मंजूर किया जा चुका है. जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा. टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.