
नई दिल्ली: भारत जैसे इतने बड़े देश में जहां की आबादी तकरीबन 125 करोड़ के पार है। वहां आज भी कंडोम का यूज करने से पहले लोग सोचते हैं। कंडोम यहां आज भी टैबू बना हुआ है। एक आंकड़े के मुताबिक साल 2006-07 में देश के भीतर 2.6 करोड़ कंडोम का इस्तेमाल हुआ था। जबकि 2010-11 में घटकर यह आंकड़ा 1.6 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं ताज्जुब की बात ये है कि पिछले दिनों जब भारत में फ्री ऑनलाइन कंडोम डिस्ट्रीब्यूट किया गया तो 69 दिनों में केवल 9.56 लाख कंडोम ऑर्डर किए गए हैं।
यहां आंकड़ा यह दर्शाता है कि आज भी भारत कंडोम जैसे चीजों के उपयोग से बचना चाहते हैं। दरअसल एड्स हेल्थकेयर फाउंडेशन की ओर से 28 अप्रैल को फ्री कंडोम स्टोर को शुरू किया गया था। इस स्टोर से लोगों को फोन या ईमेल भेजकर कंडोम मंगाने की सुविधा है। जिसमें फ्री कंडोम स्टोर ने 69 दिनों में केवल 9.56 लाख कंडोम डिलिवर किए। वहीं इस स्टोर से सबसे अधिक डिलिवरी दिल्ली और कर्नाटक में हुई है।
ऑनलाइन स्टोर के डेटा के मुताबिक तकरीबन 5.14 लाख कंडोम एनजीओ के मांगने पर उन्हें डिलिवर किए गया था। वहीं 4.41 लाख कंडोम व्यक्तिगत रूप से ऑर्डर किए गए थे। फाउंडेशन के प्रोग्राम डायरेक्टर वी सैम प्रसाद कहते हैं कि वह इस कार्यक्रम को मिली प्रतिक्रिया से आश्चर्यचकित हैं। क्योंकि उनका मानना था कि 10 लाख कंडोम दिसंबर तक के लिए काफी होगा लेकिन जुलाई के पहले सप्ताह में आउट आॅफ स्टॉक हो गया है। वहीं जनवरी के लिए 20 लाख कंडोम का आॅर्डर दिया जा चुका है।
वहीं दूसरे नजरिये से देखें तो एक आंकड़े के मुताबिक साल 2016 में तकरीबन 6.9 करोड़ लोगों ने आॅनलाइन शॉपिंग किया हैं। वहीं दूसरी ओर अगर 3 महीने में केवल 10 लाख लोग ही फ्री में मिल रहे कंडोम का आॅर्डर करते हैं तो यह भी सोचनीय वाली बात है। वहीं भारत की जनसंख्या 125 करोड़ के आस-पास है।
Updated on:
12 Nov 2017 03:30 pm
Published on:
12 Nov 2017 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
