7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाक के हनी ट्रैप में फंसे 11 नेवी के जवान, खुफिया जानकारी सौंपने का आरोप

मामले में कुल 13 लोगों को चिन्हित किया गया है। जांच एजेंसियां इनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर रख रही थीं।
less than 1 minute read
Google source verification
pakistan flag

पाकिस्तान

नई दिल्ली। हनी ट्रैप में फंसकर देश से गद्दारी का मामला सामने आया है। इस मामले में भारतीय नेवी के 11 जवानों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर पाकिस्तान की चाल में फंसकर खुफिया जानकारी को भेजने का आरोप है। पाकिस्तान के जाल में फंसकर जासूसी करने के मामले में कुल 13 लोगों को चिन्हित किया गया है। इसमें 11 नेवी कर्मचारी और 2 अन्य लोग शामिल हैं।

FATF से झूठ बोल रहा पाकिस्तान, कहा-आतंकी सरगना मसूद और उसका पूरा परिवार लापता

जांच एजेंसियां इनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर रख रही थी। ये संदेहजनक प्रोफाइल्स के संपर्क में थे। आंध्र पुलिस और केंद्र की खुफिया एजेंसियों ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था।

नेवी जवानों को नौसेना के विभिन्न अड्डों से गिरफ्तार किया गया है। इसमें मुंबई, कर्नाटक,विशाखापट्टनम शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक, हनी ट्रैप का शिकार होने के बाद इन लोगों ने भारतीय नेवी से जुड़ी खुफिया जानकारी शेयर की हैं।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया के दुरूपयोग के कारण भारतीय नेवी ने ड्यूटी के दौरान स्मार्ट फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाई हुई है। नेवी में सिर्फ 2जी फोन के इस्तेमाल की इजाजत है। भारतीय सेना और एयर फोर्स में भी ऐसा ही बैन है। बावजूद इसके ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग