15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शर्मनाक: हिमाचल के पालनपुर में 15 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप

हिमाचल के पालनपुर में एक 15 साल की नाबालिग लड़की से गैंग रेप किया गया है। यह लड़की अपने एक दोस्त के साथ मंदिर से दर्शन करके लौट रही थी।

2 min read
Google source verification
himachal gang rape

शिमला। कठुआ और उन्नाव गैंग रेप मामलों पर देश भर में चल रहा रोष अभी थमा नहीं था कि हिमाचल प्रदेश में बलात्कार की एक और घटना हुई है। हिमाचल के पालनपुर में एक 15 साल की नाबालिग लड़की से गैंग रेप किया गया है। यह लड़की अपने एक दोस्त के साथ मंदिर से दर्शन करके लौट रही थी।

वीडियोःआपको भी गुदगुदाएगी बिल्ली और रैकून की ये मस्ती

मंदिर से लौट रही थी लड़की

हिमाचल में बहुचर्चित गुड़िया रेप काण्ड के बाद अब प्रदेश के पालमपुर के नजदीक जंगल में पांच लोगों ने 15 साल की एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया है। कांगड़ा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष पटिआली ने बताया कि शुक्रवार को पालनपुर के मशहूर गढ़ माता मंदिर में दर्शन कर लौटते वक्त पीड़िता और उसके पुरूष मित्र पर हमला किया गया। हमले में पीड़िता का मित्र बुरी तरह घ्याल हो गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता को अगवा कर जंगलों के बीच ले जाया गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया गया। इस संबंध में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कांगड़ा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों से सख्ती से निपटेगी।

'सॉरी डायना, टिप्पणी के लिए खेद है': त्रिपुरा सीएम बिप्लब देब

नहीं थम रहीं रेप की घटनाएं

बता दें कि हाल ही में महिलाओं और बच्चियों के साथ गैंगरेप की घटनाओं में बढोतरी के बाद केन्द्र सरकार ने पाक्सो एक्ट को मजबूत करने और नाबालिग लड़कियों से रेप के मामलों में सख्ती से निपने के लिए कायम कदम उठाए हैं। पाक्सो के तहत 12 साल के कम उम्र की नाबालिग बच्चियों से रेप के लिए फांसी की सजा देने का निर्णय लिया है लेकिन इसके बाद भी महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ हो रहे अत्याचार में कमी नहीं आई है।