बता दें कि महाभारत युग में इंटरनेट मौजूद होने और वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को मानसिक शांति के लिए मंदिर जाने की सलाह देने के बाद अब उन्होंने पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडेन पर टिप्पणी की थी। बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं को तमाशा बताते हुए बिप्लब देब ने 1997 में मिस वर्ल्ड चुनी जाने वाली डायना हेडेन की ताजपोशी पर कहा कि उन्हें हैरत है कि डायना हेडन मिस वर्ल्ड कैसे बन गईं। बिप्लब देब ने कहा कि ऐश्वर्या राय तक तो ठीक था पर मुझे आज तक समझा नहीं आया कि डायना हेडेन मिस वर्ल्ड कैसे चुन ली गईं। उन्होंने ऐश्वर्या राय की तारीफों के पुल बांधे और कहा कि वह सही मायने में भारतीय महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने कहा, 'हम महिलाओं को लक्ष्मी, सरस्वती की तरह देवी मानते हैं। ऐश्वर्या राय भारतीय महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह मिस वर्ल्ड बनीं, ठीक है लेकिन मुझे डायना हेडन की सुंदरता समझ में नहीं आती। क्या आपको लगता है कि उन्हें सही में खिताब जीतना चाहिए था?