19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्रिपुरा सीएम बिप्लब देव के बिगड़े बोल, ऐश्वर्या राय तो ठीक थीं पर डायना हेडेन कैसे बन गईं मिस वर्ल्ड !

सौंदर्य प्रतियोगिताओं को तमाशा बताते हुए बिप्लब देब ने 1997 में मिस वर्ल्ड चुनी जाने वाली डायना हेडेन के मिस वर्ल्ड बनने पर हैरानी जताई है।

2 min read
Google source verification
biplab deb comment on daina hayden

अगरतला। राजनीति में अपनी पारी शुरू करने के बाद से ही विवादों से घिरे रहने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अब एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। महाभारत युग में इंटरनेट मौजूद होने और वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को मानसिक शांति के लिए मंदिर जाने की सलाह देने के बाद अब उन्होंने पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडेन पर टिप्पणी की है।

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, Reliance JIO देगा 80,000 नौकरियां

तमाशा हैं सौंदर्य प्रतियोगिताएं

बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं को तमाशा बताते हुए बिप्लब देब ने 1997 में मिस वर्ल्ड चुनी जाने वाली डायना हेडेन की ताजपोशी पर कहा कि उन्हें हैरत है कि डायना हेडन मिस वर्ल्ड कैसे बन गईं। बिप्लब देब ने कहा कि ऐश्वर्या राय तक तो ठीक था पर मुझे आज तक समझा नहीं आया कि डायना हेडेन मिस वर्ल्ड कैसे चुन ली गईं। उन्होंने ऐश्वर्या राय की तारीफों के पुल बांधे और कहा कि वह सही मायने में भारतीय महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने कहा, 'हम महिलाओं को लक्ष्मी, सरस्वती की तरह देवी मानते हैं। ऐश्वर्या राय भारतीय महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह मिस वर्ल्ड बनीं, ठीक है लेकिन मुझे डायना हेडन की सुंदरता समझ में नहीं आती। क्या आपको लगता है कि उन्हें सही में खिताब जीतना चाहिए था?

देश के कोने कोने में ब्यूटी पार्लर

भारतीय महिलाओं द्वारा सौंदर्य प्रसाधनों के इस्तेमाल पर्व टिप्पड़ी करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाएं पुराने समय में कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल नहीं करती थीं। फिर भी वह सान्द्राय की देवी की तरह पूजी जाती थीं। भारतीय बाल धोते समय शैंपू का नहीं, मेथी का इस्तेमाल करते थे और नहाने के लिए मिट्टी का।' सौंदर्य उत्पाद निर्माताओं के चलते आज देश के हर कोने में एक ब्यूटी पार्लर है। बिप्लब देब ने कहा कि, "सौंदर्य प्रतियोगिताओं के आयोजन इंटरनेशनल मार्केटिंग तकनीक के माफिया हैं, जो देश में उपलब्ध बड़े बाजार को निशाना बना रहे हैं। भारतीय बाजार में फैशन उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के लिए एक के बाद एक सौंदर्य पुरस्कार भारतीय महिलाओं को दिए गए।

बाप-बेटे ने बेरहमी से की इस बेजुबान की हत्या, इंसानों को हैवान साबित करने के लिए काफी है ये तस्वीरें

सोशल मीडिया पर भारी आलोचना

बिप्लब देब के इस बयान के लिए सोशल मीडिया पर उनकी भारी आलोचना हो रही है। फेसबुक से लेकर ट्विटर तक तमाम लोगों ने उनके इस बयान को रेसिस्ट और विभाजनकारी बताया है। बता दें कि अभी हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी भाजपा मंत्रियों और नेताओं को सोच समझ कर बोलने की सलाह दी थी।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग