कंपनी ने इसी संबंध में निवेशकों को आगाह किया है कि इस तरह के और भी मामले सामने आ सकते हैं। फेसबुक ने कहा कि हमारी जो पॉलिसी है उसका पालन नहीं हो रहा बल्कि पॉलिसी के खिलाफ डेटा का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें सबसे ज्यादा चुनावी कैंपेन, अनचाहे विज्ञापन और गलत सूचनाएं फैलाने के लिए फेसबुक डेटा का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।