
कोरोना संकट के कारण देश के कई राज्यों में दूसरे राज्यों को लोग फंसे हुए हैं। अब लॉकडाउन के तीसरे चरण में लोगों को घर वापसी की छूट दी गई है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। मजदूरों की घर वापसी के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गई हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग राज्यों ने उन्हें क्वारंटाइन करने के नियम बनाए हैं। उधर, रेलवे ने बेंगलुरु से 19 यात्रियों को दिल्ली वापस भेजा है।
543 यात्रियों को लेकर चली थी ट्रेन
जानकारी के अनुसार- यह सभी यात्री क्वारंटाइन किए जाने का विरोध कर रहे थे। रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि- गुरुवार सुबह दिल्ली-केएसआर बेंगलुरु ट्रेनें 543 यात्रियों को लेकर बेंगलुरु पहुंची थीं। यह सभी यात्री ब्रुहट बेंगलुरु महानगर पालिके (Bruhat Bengaluru Mahanagara Palike) के रहने वाले थे। इन 543 यात्रियों में से 20 यात्री अलग-अलग राज्यों के थे।
140 यात्रियों ने किया था क्वारंटाइन का विरोध
बयान के अनुसार- नई दिल्ली से बेंगलुरु के लिए विशेष ट्रेन गुरुवार सुबह केएसआर बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। यहां पहुंचे यात्रियों में से लगभग 140 यात्रियों वाले एक ग्रुप ने क्वारंटाइन होने से मना कर दिया। इसके बाद राज्य सरकार, पुलिस और रेलवे में हुई चर्चा के बाद उनमें से 19 यात्रियों को वापस दिल्ली भेज दिया गया।
सरकार ने चलाई हैं स्पेशल ट्रेनें
गौर हो, कोरोना लॉकडाउन के दौरान देश ही नहीं, विदेशों में भी बड़ी संख्या में भारतीय फंसे हुए हैं। दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए सरकार ने स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। वहीं विदेशों से वंदे भारत मिशन के तहत भारतीयों को स्वदेश लाया जा रहा है। इसके पहले चरण के तहत कई हजार भारतीयों को लाया जा चुका है। अब कल से इसका दूसरा चरण शुरू हो रहा है। इसके तहत 30 हजार भारतीयों को लाए जाने की योजना है।
Updated on:
15 May 2020 05:58 pm
Published on:
15 May 2020 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
