18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1960 – गुजरात और महाराष्ट्र की हुई थी स्थापना, मिल्खा सिंह ने बनाया था रिकॉर्ड

देश की पहली एयरलाइन एयर इंडिया ने 21 फरवरी 1960 को अपनी पहली इंटरनेशनल फ्लाइट बोइंग 707-420 को न्यूयार्क के लिए रवाना किया

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Aug 10, 2017

1960 - milkha singh

1960 - milkha singh

देश की पहली एयरलाइन एयर इंडिया ने 21 फरवरी 1960 को अपनी पहली इंटरनेशनल फ्लाइट बोइंग 707-420 को न्यूयार्क के लिए रवाना किया। इसके साथ ही एयर इंडिया एशिया की पहली एयरलाइन बन गई जिसने जेट युग में प्रवेश किया। इसके बाद कई अन्य उपलब्धियां हासिल करते हुए एयर इंडिया ने कई नए माइलस्टोन स्थापित किए।

टाटा ने की थी एयर इंडिया की शुरुआत

एयर इंडिया की शुरुआत 1932 में जे.आर.डी. टाटा द्वारा की गई थी। टाटा ने इंपीरियल एयरवेज का एक कॉन्ट्रेक्ट जीता था। जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने दो सिंगल इंजन वाले विमान दे हैवीलैंड के साथ टाटा एयरसर्विसज की नींव रखी। पहले वर्ष में ही उन्होंने 9.72 टन माल तथा 155 यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने का कार्य कर 60,000 रुपए का लाभ कमाया। बाद में 1953 में कंपनी के अधिकांश शेयर भारत सरकार ने खरीद लिए और इसे एयर इंडिया का नाम दिया।

ओलंपिक में मिल्खा सिंह ने बनाया नया रिकॉर्ड

1960 के ओलंपिक गेम्स में 400 मीटर की दौड़ में मिल्खा सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। हालांकि वो अपनी ही एक गलती से पदक जीतने से रह गए। दरअसल वो जब फीनिश लाइन के काफी पास थे, उसी समय पीछे आ रहे प्रतिभागियों को देखने के लिए उन्होंने अपनी गति धीमे की। इसी दौरान अन्य खिलाड़ी आगे निकल गए और उन्हें चौथे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। अपनी इस गलती को वो जीवन की सबसे बड़ी गलती मानते हैं। हालांकि इस रेस में भी उन्होंने एक नया रिकॉर्ड कायम किया जिसे लंबे समय तक दूसरे भारतीय खिलाड़ी नहीं तोड़ सके। यही नहीं इस रेस में उन्होंने पाकिस्तान के एथलीट को भी बहुत पीछे छोड़ दिया था।

1960 में ही हुई थी गुजरात तथा महाराष्ट्र की स्थापना

छोटी-छोटी रियासतों को मिलाकर बने भारत देश में आजादी के बाद कई परिवर्तन हुए। कई बार राज्यों का पुर्नविलय तथा बंटवारा किया गया। इसी क्रम में 1 मई 1960 को स्टेट रिऑर्गेनाइजेशन एक्ट के तहत दो नए राज्य गुजरात तथा महाराष्ट्र की स्थापना की गई। महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री के रूप में यशवंत राव चव्हाण ने शपथ ली। मुंबई को महाराष्ट्र की राजधानी घोषित किया गया।

इसी तरह गुजरात की राजधानी अहमदाबाद को घोषित किया गया जिसे बाद में बदल कर गांधीनगर ले जाया गया। राज्य के पहले मुख्यमंत्री के रूप में जीवन नारायण मेहता को शपथ दिलाई गई।