19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1975 – भारत ने अंतरिक्ष में रखा कदम, बना हॉकी विश्व विजेता

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद होने के बाद 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Sunil Sharma

Aug 11, 2017

1975 aryabhatta satellite

1975 aryabhatta satellite

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद होने के बाद 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ। इसके बाद देश ने प्रत्येक क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति की जिनकी दम पर आज देश विकास की नई राह पर है। इसी कड़ी में सन् उन 1975 में भारत ने अपना पहला स्वनिर्मित उपग्रह आर्यभट्ट बनाकर अंतरिक्ष में स्थापित करने में कायाबी हासिल की। इसी के साथ देश ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में छलांग लगाई जिसका लोहा आज पूरी दुनिया मानती है। इतना ही नहीं बल्कि 1975 में ही आयोजन हुए विश्व हॉकी कप में भारत ने अपने कड़े प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए देश का नाम खेलों की दुनिया में भी चमकाया।

देश का पहला उपग्रह था आर्यभट्ट

आर्यभट्ट देश का पहला वैज्ञानिक उपग्रह था, जो लॉन्च होने के 17 साल के बाद यानी 11 फरवरी 1992 को धरती पर आया। इस उपग्रह का नाम भारत के मशहूर खगोलशास्त्री और गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम पर रखा गया था। आर्यभट्ट दुनिया के उन महान गणितज्ञों में शामिल थे बीजगणित का प्रयोग किया था। उन्होंने ने पाई का सही मान 3.1416 निकाला था। उनके नाम पर रखे गए इस उपग्रह का मुख्य उद्देश्य एक्स रे, खगोल विद्या, वायुविज्ञान और सौर भौतिकी से जुड़े कई तरह के प्रयोग करना था। इस पहले उपग्रह का चित्र 1976 से 1997 तक भारतीय रुपए के नोट के पीछे वाले भाग पर दिखाया गया।

पाकिस्तान को हरा भारत ने जीता हॉकी विश्वकप

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफ आई एच) द्वारा विश्व हॉकी कप का आयोजन किया था। साल 1975 ऐसा था जब देश की हॉकी टीम ने देश का मान खेलों में भी बढ़ाया। 1975 में आयोजित हुए हॉकी विश्व कप में भारत ने अपने प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराकर यह कप अपने नाम किया तो देश खुशियों में सराबोर हो उठा। हालांकि अभी तक सबसे ज्यादा बार विश्वकप पाकिस्तान ने (4 बार) जीता है।

भारत ने केवल यह विश्वकप 1975 में एक ही बार जीता है। 2010 में भारत में आयोजित हॉकी विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया ने विजय प्राप्त की थी। इसके बाद नीदरलैंड में आयेाजित 2014 विश्वकप का आयोजित हुए और अब विश्वकप 2018 भारत में आयोजित होने जा रहा है।