विविध भारत

1978 – देश की पहली टेस्ट बेबी कनुप्रिया अग्रवाल का जन्म हुआ

कोलकाता के डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय ने भारत की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी को अवतरित कर दिया था

2 min read
Aug 12, 2017
1978 - test tube baby kanupriya agarwal

दुनिया की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी 25 जुलाई 1978 में लुइस ब्राउन के रूप आई थी। लुइस के 67 दिन बाद कोलकाता के डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय ने भारत की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी को अवतरित कर दिया था। यह बच्ची दुर्गा पूजा के दिन हुई थी इसलिए दुर्गा के नाम से जानी जाने लगी थी लेकिन बाद में इसे कनुप्रिया अग्रवाल नाम दिया गया।

कनुप्रिया का अब विवाह हो चुका है। लेकिन यह हमारे देश के लिए बड़े दुर्भाग्य की बात है जिस डॉक्टर ने देश का पहला टेस्ट बेबी दिया उसे सरकार और समाज के विरोध के चलते आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय ने 19 जून, 1981 को सुसाइड कर लिया था।

ये भी पढ़ें

1956 : 14 अक्टूबर को बी आर अंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाया

19 दिसंबर 1978 को इंदिरा गांधी को जाना पड़ा था जेल

इंदिरा गांधी कांग्रेस की दिग्गज नेता रही थी लेकिन 19 दिसंबर 1978 को उन्हें जेल जाना पड़ा था। इंदिरा पर संसदीय विशेषाधिकार के हनन का आरोप था। उस समय के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने संसद सत्र के जारी रहने तक इंदिरा गांधी को जेल भेज दिया था। उस दिन गिरफ्तारी का आदेश मिलने तक इंदिरा संसद भवन में बैठी रही थी। रात को उन्हें स्पीकर के दस्तखत वाला गिरफ्तारी ऑर्डर दिया गया था। इसके बाद वह जेल जाने के लिए संसद से बाहर निकली थी। उन्हें तिहाड़ जेल के वार्ड नंबर 19 में रखा गया था। वे यहां करीब एक हफ्ते तक जेल में रही थी।

16 अप्रैल, 1978 को जन्मी थी मिस यूनिवर्स लारा दत्ता

लारा दत्ता हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। वह वर्ष 2000 की मिस यूनीवर्स चुनी गई थीं। इसके बाद लारा ने बालीवुड इंडस्टी में कदम रखा था। साल 2000 में उनकी पहली फिल्म अंदाज रिलीज हुई थी। मस्ती, नो एन्ट्री, काल, भागम भाग, पार्टनर, हाउसफुल, और चलो दिल्ली लारा की सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। लारा का जन्म 16 अप्रैल 1978 को उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद जिले में हुआ था। लारा के पिता पंजाबी और माँ ऐंग्लो इंडियन है। 2011 में लारा ने टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से शादी कर ली थी। उनकी आखिरी बार वे साल 2016 में आई फिल्म अजहर में नजर आई थी।

ये भी पढ़ें

1955 : इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया बना स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

Published on:
12 Aug 2017 08:09 am
Also Read
View All

अगली खबर