1984 - प्रथम भारतीय ने रखा अंतरिक्ष में कदम, बछेन्द्री पाल ने जीता माउंट एवरेस्ट
जयपुरPublished: Aug 12, 2017 07:38:27 am
1984 को भारतीय इतिहास में नकारात्मक मान कर याद किया जाता है


1984 - bachendri pal
1984 को भारतीय इतिहास में नकारात्मक मान कर याद किया जाता है। इसी वर्ष तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या हुई और इसी वर्ष सिख विरोधी दंगों में दस हजार से अधिक सिखों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। लेकिन वर्ष 1984 कई मायनों में भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भी रहा। इस वर्ष न केवल राकेश शर्मा अंतरिक्ष में कदम रखने वाले प्रथम भारतीय बने वरन बछेन्द्री पाल ने भी इसी वर्ष माउंट एवरेस्ट पर भारतीय झंडा लहराया। ऐसा करने वाली वो दुनिया की पांचवी तथा भारत की पहली महिला पर्वतारोही बनी। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ गौरवमयी घटनाओं के बारे में