
1993 - panchayati raj
यूं तो वर्ष 1993 को आजाद भारत की चंद लेकिन बेहद बुरी यादों के रूप में याद किया जाता है। इसी वर्ष मुंबई सीरियल ब्लास्ट हुए। इसी वर्ष हर्षद मेहता ने वरिष्ठ भारतीय नेताओं पर रिश्वत का आरोप लगाया तो इसी वर्ष महाराष्ट्र के लातूर में भयावह भूकंप ने 10,000 से ज्यादा जानें ले ली।
लेकिन इसी वर्ष कुछ ऐसी कार्य भी हुए जिन्होंने नया इतिहास रच दिया। पंचायती राज कानून भी एक ऐसी ही क्षण था। पंचायती राज कानून 1992 में ही बन गया था लेकिन इसे लागू 1993 में किया गया। इसके साथ ही गांवों के सशक्तीकरण की दिशा में भारत ने कदम बढ़ा दिया।
पीएनबी में हुआ न्यू बैंक ऑफ इंडिया का विलय
इसी वर्ष पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने भी नया कीर्तिमान रचते हुए न्यू बैंक ऑफ इंडिया को अधिगृहीत कर लिया। इस अधिग्रहण में पंजाब नेशनल बैंक का विस्तार 142 शाखाएं और शामिल हो गई और पीएनबी की कुल मार्केट वेल्यू तथा रेपुटेशन में खासी बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही पंजाब नेशनल बैंक देश के सबसे बड़े बैंकों में शामिल हो गया।
दुख की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर एक साथ खड़े हुए देशवासी
जैसाकि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि 1993 भारतीय इतिहास में बुरी यादों के रूप में दर्ज है। लेकिन इसी वर्ष हमें देशवासियों की एकता भी देखने को मिली। जब महाराष्ट्र के लातूर में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया तो देखते ही देखते 9,000 से ज्यादा लोग मारे गए। तब देशवासियों ने एकता का परिचय देते हुए पूरे देश से लातूरवासी भूकंप पीड़ितों की सहायतार्थ अभियान चलाया।
इस अभियान में लोगों ने कोई कंजूसी नहीं दिखाई और जिससे जो भी बन पडा, भूकंप पीड़ितों की सहायतार्थ मदद की। आपदा की इस घड़ी में देश के नागरिकों ने दिखा दिया कि कैसे भी हालात हो, कैसी भी परिस्थितियां हो और कैसी भी चुनौतियां हो, वो अपने देश की सेवा और देशवासियों की सहायता से पीछे नहीं हटेंगे।
Published on:
13 Aug 2017 07:43 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
