12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमान खान के जेल जाने से कौन है सदमे में और किसने जताई खुशी

सलमान खान की जमानत याचिका पर शनिवार को कोर्ट फैसला सुनाएगा। फिलाहल कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

2 min read
Google source verification
Salman khan

Salman khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के भाईजान यानि कि सलमान खान पर संकट के बादल आज भी नहीं छटे हैं। शुक्रवार को सलमान की जमानत याचिका पर सेशन कोर्ट में सुनवाई तो हुई, लेकिन फैसला नहीं सुनाया जा सका है। सेशन कोर्ट के जज ने सलमान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई तो पूरी कर ली है, लेकिन फैसला अभी सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने कहा है कि फैसला शनिवार को सुनाया जाएगा। सलमान खान 1 दिन के लिए और जेल में रहेंगे। आपको बता दें कि सलमान खान को जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है।

सलमान खान को जेल होने के बाद से उनके फैंस में एक शोक की लहर फैल गई है। देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सलमान खान को लेकर सुनाए गए अदालत के इस फैसले का समर्थन तो कहीं विरोध हो रहा है। सलमान को जेल होने के बाद से क्या पॉलिटिशन और क्या फिल्मी सितारे सभी ने अलग बयान दिए हैं।

सोशल मीडिया पर तो सलमान खान को लेकर एक जंग सी छिड़ गई है। उनके समर्थन में बोलने वाले और विरोध में बोलने वाले एक-दूसरे को खूब ट्रॉल कर रहे हैं। अगर पिछले 2 दिनों के अंदर पूरी मीडिया रिपोर्टस को देखा जाए तो ये सामने आता है कि कहीं न कहीं देश और दुनिया में सलमान खान को जेल होने से लोग अधिक संख्या में दुखी हैं।

हम आपको बताते हैं कि सलमान खान को 5 साल की जेल हो जाने के बाद आखिर किसने खुशी जताई है और किसने इस फैसले का विरोध किया है।

सलमान को जेल होने पर इन्होंने जताई खुशी

सलमान खान को 5 साल की जेल हो जाने पर सबसे पहले तो बिश्नोई समाज ने खुशी जाहिर की थी, क्योंकि बिश्नोई समाज ने ही सलमान खान पर काला हिरण की हत्या को लेकर केस किया था और पिछले 20 साल से ये केस सलमान खान पर चल रहा था। फैसले के दिन भी बिश्नोई समाज ने पटाखे फोड़कर इस फैसले पर खुशी जताई थी। इसके अलावा वकीलों के एक समूह और जुडिशरी सिस्टम को तवज्जों देने वाले वकीलों या फिर आम लोगों ने भी सलमान खान को जेल होने वाले फैसले पर खुशी जताई थी। सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने सलमान को जेल जाने का समर्थन किया है। इसके अलावा कई हिंदू संगठनों ने भी सलमान के जेल जाने वाले फैसले का समर्थन किया है और फैसले पर खुशी जताई है।

इन्होंने सलमान के जेल जाने पर जताई नाराजगी

वैसे तो 2 दिनों के अंदर ये देखने को मिल ही गया है कि सोशल मीडिया हो या फिर वास्तविक दुनिया, हर जगह सलमान के फैन्स को उनके जेल का दुख हुआ है। सलमान खान के समर्थन में वैसे तो पूरा बॉलीवुड खड़ा है, लेकिन कुछ स्टार्स ने सलमान खान को लेकर बयान देकर खुद को सोशल मीडिया पर ट्रॉल करा लिया है। फिल्म 'सनम तेरी कसम' की लीड एक्ट्रेस और पाकिस्तान की रहने वालीं मावरा होकेन ने सलमान को जेल जाने पर नाखुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वो एक अच्छे और नेक इंसान हैं, ये फैसला बिल्कुल गलत है। इसके बाद से ही मावरा होकेन को सोशल मीडिया पर खूब ट्रॉल किया जा रहा है।

इसके अलावा नेता और फिल्म कलाकार जया बच्चन ने भी सलमान खान के जेल जाने वाले फैसले पर नाखुशी जाहिर की थी। जया बच्चन ने कहा था कि उन्होंने कई अच्छे काम भी किए हैं, इसलिए उन्हें राहत मिलनी चाहिए।

खैर अब इस बात का फैसला तो शनिवार को अदालत करेगी कि सलमान खान का भविष्य क्या रहेगा ? वो अभी जेल में रहेंगे या फिर उन्हें जमानत मिल जाएगी।